॥ राधा चालीसा ॥
॥ दोहा ॥ श्री राधे वृषभानुजा, भक्तिन प्राणाधार। वृन्दाविपिन विहारिणी, प्रणवौं बारंबार॥ जैसो तैसो रावरौ, कृष्ण प्रिया सुखधाम। चरण शरण निज दीजिये, सुन्दर सुखद ललाम॥ ॥ चौपाई ॥ जय वृषभानु कुँवरि श्री श्यामा, कीरति नंदिनी शोभा धामा॥ (१) नित्य बिहारिनि श्याम अधारा, अमित मोद मंगल दातारा॥ (२) रास विलासिनि रस विस्तारिनि, सहचरि सुभग यूथ मन भावनि॥ (३) नित्य किशोरी राधा गोरी, श्याम प्राण धन अति जिय भोरी॥ (४) करुणा सागर हिय उमंगिनि, ललितादिक सखियन की संगिनी॥ (५) दिनकर कन्या कूल विहारिनि, कृष्ण प्राण प्रिय हिय हुलसावनि॥ (६) नित्य श्याम तुमरौ गुण गावैं, राधा राधा कहि हरषावैं॥ (७) मुरली में नित नाम उचारें, तुम कारण लीला वपु धारें॥ (८) प्रेम स्वरूपिणि अति सुकुमारी, श्याम प्रिया वृषभानु दुलारी॥ (९) नवल किशोरी अति छवि धामा, धुति लघु लगै कोटि रति कामा॥ (१०) गोरांगी शशि निंदक बदना, सुभग चपल अनियारे नयना॥ (११) जावक युत युग पंकज चरना, नुपूर धुनि प्रीतम मन हरना॥ (१२) संतत सहचरि सेवा करहीं, महा मोद मंगल मन भरहीं॥ (१३) रसिकन जीवन प्राण अधारा, राधा नाम सकल सुख सारा...