Posts

Showing posts with the label संत दर्शन

॥ श्री राधा कृपा कटाक्ष स्त्रोत्र ॥

  मुनीन्दवृन्दवन्दिते त्रिलोकशोकहारिणी, प्रसन्नवक्त्रपंकजे निकंजभूविलासिनी। व्रजेन्दभानुनन्दिनी व्रजेन्द सूनुसंगते, कदा करिष्यसीह मां कृपा-कटाक्ष-भाजनम्॥ (१) भावार्थ : समस्त मुनिगण आपके चरणों की वंदना करते हैं, आप तीनों लोकों का शोक दूर करने वाली हैं, आप प्रसन्नचित्त प्रफुल्लित मुख कमल वाली हैं, आप धरा पर निकुंज में विलास करने वाली हैं। आप राजा वृषभानु की राजकुमारी हैं, आप ब्रजराज नन्द किशोर श्री कृष्ण की चिरसंगिनी है, हे जगज्जननी श्रीराधे माँ! आप मुझे कब अपनी कृपा दृष्टि से कृतार्थ करोगी ? (१) अशोकवृक्ष वल्लरी वितानमण्डपस्थिते, प्रवालज्वालपल्लव प्रभारूणाङि्घ् कोमले। वराभयस्फुरत्करे प्रभूतसम्पदालये, कदा करिष्यसीह मां कृपा-कटाक्ष-भाजनम्॥ (२) भावार्थ : आप अशोक की वृक्ष-लताओं से बने हुए मंदिर में विराजमान हैं, आप सूर्य की प्रचंड अग्नि की लाल ज्वालाओं के समान कोमल चरणों वाली हैं, आप भक्तों को अभीष्ट वरदान, अभय दान देने के लिए सदैव उत्सुक रहने वाली हैं। आप के हाथ सुन्दर कमल के समान हैं, आप अपार ऐश्वर्य की भंङार स्वामिनी हैं, हे सर्वेश्वरी माँ! आप मुझे कब अपनी कृपा दृष्टि स...

॥ भज गोविन्दं ॥

  भज गोविन्दं भज गोविन्दं, गोविन्दं भज मूढ़मते। संप्राप्ते सन्निहिते काले, न हि न हि रक्षति डुकृञ् करणे॥ (१) भावार्थ : हे मोह से ग्रसित बुद्धि वालो! गोविंद को भजो, गोविन्द का नाम लो, गोविन्द से प्रेम करो क्योंकि मृत्यु के समय अन्य किसी को याद रखने से आपकी रक्षा नहीं हो सकती है। (१) मूढ़ जहीहि धनागमतृष्णाम्, कुरु सद्बुद्धिमं मनसि वितृष्णाम्। यल्लभसे निजकर्मोपात्तम्, वित्तं तेन विनोदय चित्तं॥ (२) भावार्थ : हे मोहग्रस्त बुद्धि वालो! धन एकत्रित करने के लोभ को त्यागो, अपने मन से इन समस्त कामनाओं का त्याग करो, सत्य के मार्ग का अनुसरण करो, अपने परिश्रम से जो धन प्राप्त हो उसी से ही अपने मन को प्रसन्न रखो। (२) नारीस्तनभरनाभीदेशम्, दृष्ट्वा मागा मोहावेशम्। एतन्मान्सवसादिविकारम्, मनसि विचिन्तय वारं वारम्॥ (३) भावार्थ : स्त्री शरीर सौन्दर्य पर आसक्त होकर मोहग्रस्त न हो, अपने मन में इसका निरंतर स्मरण न करो, यह रक्त, मांस, मज्जा आदि के विकार के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं हैं। (३) नलिनीदलगतजलमतितरलम्, तद्वज्जीवितमतिशयचपलम्। विद्धि व्याध्यभिमानग्रस्तं, लोक शोकहतं च समस्तम्॥ (४) भावार्थ...

॥ भक्तिवर्धिनी ॥

  यथा भक्तिः प्रवृद्धा स्यात्तथोपायो निरूप्यते। बीजभावे दृढ़े तु स्यात्यागाच्छ्रवणकीर्तनात्‌॥ (१) भावार्थ : जिस विधि से भक्ति वृद्धि को प्राप्त होती है, उस विधि का निरूपण किया जाता है, सांसारिक आसक्ति के त्याग से, कृष्ण कथा सुनने से और कृष्ण नाम के कीर्तन से ही भक्ति रूपी बीज दृढ़ स्थित होता है। (१) बीजदाढ्‌र्यप्रकारस्तु गृहे स्थित्वा स्वधर्मतः। अव्यावृत्तो भजेत्कृष्णं पूजया श्रवणादिभिः॥ (२) भावार्थ : घर में रहकर ही अपने कर्तव्य कर्मों का पालन करते हुए ही भक्ति का बीज दृढ़ होता है, सांसारिक इच्छाओं को सीमित कर मन को स्थिर करके मूर्ति पूजा के द्वारा, कथा श्रवण आदि विधियों से भगवान श्रीकृष्ण का भजन करना चाहिये। (२) व्यावृतोपि हरौ चित्तं श्रवणादौ यतेत्सदा। ततः प्रेम तथासक्तिर्व्यसनं च यदा भवेत्‌॥ (३) भावार्थ : सांसारिक इच्छाओं के होते हुए भी चित्त को श्रीहरि के श्रवण आदि में प्रयत्न करके निरन्तर लगाये रखना चाहिए, और तब तक लगाये रखना चाहिये जब तक भगवान से प्रेम तथा आसक्ति और राग उत्पन्न न हो जाये। (३) बीजं तदुच्यते शास्त्रे दृढ़ं यन्नापि नश्यति। स्नेहाद्रागविनाशः स...

॥ सिद्धांताष्टकम् ॥

  श्रावण स्यामले पक्षे एकादश्यां महानिशि। साक्षात् भगवता प्रोक्तं तदक्षरश उच्यते॥ (१) भावार्थ : श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की महारात्रि के समय स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मुझसे जो बचन कहे गए हैं उन बचनों को मैं उसी प्रकार से कहता हूँ। (१) ब्रह्म सम्बंध करणात् सर्वेषां देहजीवयोः। सर्वदोषनिवृत्तिर्हि दोषाः पञ्चविधाः स्मृताः॥ (२) भावार्थ : मुझ ईश्वर से किसी भी रूप में अपना सम्बन्ध जोड़ने से समस्त शरीरधारी प्राणी सभी प्रकार के दोषों से मुक्त हो जाते हैं, जो कि स्मृतियों में पाँच प्रकार के कहे गये हैं। (२) सहजा देशकालोत्था लोकवेदनिरूपिताः। संयोगजाः स्पर्शजाश्च न मन्तव्याः कथन्चन॥ (३) भावार्थ : सामान्य रूप से देश के लिये, समय के अनुसार, सामाजिक मान्यता के अनुसार, वेदों में वर्णित यज्ञ द्वारा, और संयोगवश स्पर्श से होने वाले कोई भी कार्यों को अपने द्वारा न मानते हुए कार्य करते रहना चाहिये। (३) अन्यथा सर्वदोषाणां न निवृत्तिः कथन्चन। असमर्पितवस्तुनां तस्माद्वर्जनमाचरेत्॥ (४) भावार्थ : अन्य किसी प्रकार से समस्त दोषों का निवारण संभव नहीं है, इसलिए जो वस्तु मुझको स...

॥ अन्तःकरण प्रबोधिनि ॥

  अन्तःकरण! मद्वाक्यं सावधानतया श्रुणु। कृष्णात्परं नास्ति देवं वस्तुतो दोषवर्जितं॥ (१) भावार्थ:- हे मेरे अन्तःकरण! मेरे शब्दों को सावधान होकर सुन, इस संसार में वास्तव में श्रीकृष्ण से बढ़कर अन्य कोई दोष-रहित देवता नहीं है। (१) चाण्डाली चेद्राजपत्नी जाता राज्ञा च मानिता। कदाचिदपमानेऽपि मूलतः का क्षतिर्भवेत्॥ (२) भावार्थ:- जिसप्रकार रानी से सम्मानित नीच जाति की स्त्री का यदि राजा के द्वारा कभी अपमान हो जाता है तो वास्तविकता में उस स्त्री की कोई हानि नहीं होती है।। (२) समर्पणादहं पूर्वमुत्तमः किं सदा स्थितः। का ममाधमता भाव्या पश्चात्तापो यतो  भवेत्॥ (३) भावार्थ:- उसीप्रकार भगवान के शरणागत होने से पहले क्या सदैव इस अवस्था में स्थित था? तो फिर अपनी अधमता का क्या विचार करना जिससे पश्चात्ताप हो। (३) सत्यसंकल्पतो विष्णु-र्नान्यथा तु करिष्यति। आज्ञैव कार्या सततं स्वामिद्रोहोऽन्यथा भवेत्॥ (४) भावार्थ:- सत्य संकल्पित भगवान श्रीविष्णु निश्चय ही कुछ भी गलत नहीं करेंगे, इसलिये निरंतर उनकी आज्ञा का पालन करना ही कर्त्तव्य है, इसके विपरीत कुछ भी करना भगवान से द्रोह होगा। (४) सेवक...

॥ साधन पंचकम् ॥

  वेदो नित्यमधीयताम्, तदुदितं कर्म स्वनुष्ठीयतां, तेनेशस्य विधीयतामपचितिकाम्ये मतिस्त्यज्यताम्। पापौघः परिधूयतां भवसुखे दोषोsनुसंधीयतां, आत्मेच्छा व्यवसीयतां निज गृहात्तूर्णं विनिर्गम्यताम्॥ (१) भावार्थ : वेदों का नियमित अध्ययन करें, उनमें कहे गए कर्मों का पालन करें, उस परम प्रभु के नियमों का पालन करें, व्यर्थ के कर्मों में बुद्धि को न लगायें। समग्र पापों को जला दें, इस संसार के सुखों में छिपे हुए दुखों को देखें, आत्म-ज्ञान के लिए प्रयत्नशील रहें, अपने घर की आसक्ति को शीघ्र त्याग दें। (१) संगः सत्सु विधीयतां भगवतो भक्ति: दृढाऽऽधीयतां, शान्त्यादिः परिचीयतां दृढतरं कर्माशु संत्यज्यताम्। सद्विद्वानुपसृप्यतां प्रतिदिनं तत्पादुका सेव्यतां, ब्रह्मैकाक्षरमर्थ्यतां श्रुतिशिरोवाक्यं समाकर्ण्यताम्॥ (२) भावार्थ : सज्जनों का साथ करें, प्रभु में भक्ति को दृढ़ करें, शांति आदि गुणों का सेवन करें, कठोर कर्मों का परित्याग करें, सत्य को जानने वाले विद्वानों की शरण लें, प्रतिदिन उनकी चरण पादुकाओं की पूजा करें, ब्रह्म के एक अक्षर वाले नाम ॐ के अर्थ पर विचार करें, उपनिषदों के महावाक्यों ...

॥ धन्याष्टकम् ॥

  तत्ज्ञानं प्रशमकरं यदिन्द्रियाणां, तत्ज्ञेयं यदुपनिषत्सुनिश्चितार्थम्। ते धन्या भुवि परमार्थनिश्चितेहाः, शेषास्तु भ्रमनिलये परिभ्रमंतः॥ (१) भावार्थ : ज्ञान वही होता है, जिससे इन्द्रियों की चंचलता शांत होती है, जानने योग्य वही होता है जिसका अर्थ उपनिषदों द्वारा सुनिश्चित किया गया है। जिन लोगों का इस पृथ्वी पर परमार्थ ही एक मात्र निश्चित उद्देश्य होता है, वही ईश्वर के कृपा-पात्र होते हैं, बाकी लोग तो इस मोह रूपी संसार में भ्रमित होकर घूमते ही रहते हैं। (१) आदौ विजित्य विषयान्मोहराग, द्वेषादिशत्रुगणमाह्रतयोगराज्याः। ज्ञात्वा मतं समनुभूयपरात्मविद्या, कांतासुखं वनगृहे विचरन्ति धन्याः॥ (२) भावार्थ : जो लोग मोह, राग, द्वेष आदि शत्रुओं और विषयों की इच्छा को आरंभ में ही जीत कर योग साधना में प्रवृत्त हो जाते हैं। जो लोग ज्ञान के द्वारा ब्रह्म का अनुभव करके आत्म-विद्या रूपी पत्नी के साथ एकान्त रूपी घर में शान्ति-पूर्वक रहते हैं, वही ईश्वर के कृपा-पात्र होते हैं। (२) त्यक्त्वा गृहे रतिमधोगतिहेतुभूताम्, आत्मेच्छयोपनिषदर्थरसं पिबन्तः। वीतस्पृहा विषयभोगपदे विरक्ता, धन्याश्चरंत...

॥ चतुःश्लोकी स्तुति ॥

  सर्वदा सर्वभावेन भजनीयो व्रजाधिपः। स्वस्यायमेव धर्मो हि नान्यः क्वापि कदाचन॥ (१) भावार्थ : प्रत्येक क्षण सम्पूर्ण मन-भाव से ब्रज के अधिपति भगवान श्रीकृष्ण का ही स्मरण करना चाहिए, मनुष्य के लिए इसके अतिरिक्त और कुछ भी कर्म नहीं है, केवल यही एक मात्र धर्म है। (१) एवं सदा स्वकर्तव्यं स्वयमेव करिष्यति। प्रभुः सर्व समर्थो हि ततो निश्चिन्ततां व्रजेत् (२) भावार्थ : भगवान ही सर्वशक्तिमान हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए चिन्ता मुक्त होकर सदैव अपने कर्तव्यों का ही पालन करते रहना चाहिए, । (२) यदि श्रीगोकुलाधीशो धृतः सर्वात्मना हृदि। ततः किमपरं ब्रूहि लोकिकैर्वैदिकैरपि॥ (३) भावार्थ : सभी के आत्म-स्वरुप गोकुल के राजा भगवान श्रीकृष्ण को यदि आपने अपने ह्रदय में धारण किया हुआ है तो इससे बढ़कर अन्य कोई सांसारिक और वैदिक कार्य नहीं हो सकते हैं। (३) अतः सर्वात्मना शश्ववतगोकुलेश्वर पादयोः। स्मरणं भजनं चापि न त्याज्यमिति मे मतिः॥ (४) भावार्थ : इसी कारण सभी के आत्म-स्वरुप गोकुल के अविनाशी ईश्वर श्रीकृष्ण के चरणों का स्मरण और भजन कभी नहीं छोड़ना चाहिए, ऐसा श्रीवल्लभाचार्य जी का कथन...

॥ भक्तिवर्धिनी ॥

  यथा भक्तिः प्रवृद्धा स्यात्तथोपायो निरूप्यते। बीजभावे दृढ़े तु स्यात्यागाच्छ्रवणकीर्तनात्‌॥ (१) भावार्थ : जिस विधि से भक्ति वृद्धि को प्राप्त होती है, उस विधि का निरूपण किया जाता है, सांसारिक आसक्ति के त्याग से, कृष्ण कथा सुनने से और कृष्ण नाम के कीर्तन से ही भक्ति रूपी बीज दृढ़ स्थित होता है। (१) बीजदाढ्‌र्यप्रकारस्तु गृहे स्थित्वा स्वधर्मतः। अव्यावृत्तो भजेत्कृष्णं पूजया श्रवणादिभिः॥ (२) भावार्थ : घर में रहकर ही अपने कर्तव्य कर्मों का पालन करते हुए ही भक्ति का बीज दृढ़ होता है, सांसारिक इच्छाओं को सीमित कर मन को स्थिर करके मूर्ति पूजा के द्वारा, कथा श्रवण आदि विधियों से भगवान श्रीकृष्ण का भजन करना चाहिये। (२) व्यावृतोपि हरौ चित्तं श्रवणादौ यतेत्सदा। ततः प्रेम तथासक्तिर्व्यसनं च यदा भवेत्‌॥ (३) भावार्थ : सांसारिक इच्छाओं के होते हुए भी चित्त को श्रीहरि के श्रवण आदि में प्रयत्न करके निरन्तर लगाये रखना चाहिए, और तब तक लगाये रखना चाहिये जब तक भगवान से प्रेम तथा आसक्ति और राग उत्पन्न न हो जाये। (३) बीजं तदुच्यते शास्त्रे दृढ़ं यन्नापि नश्यति। स्नेहाद्रागविनाशः स...

॥ चतुःश्लोकी भागवत ॥

  श्रीभगवानुवाच  अहमेवासमेवाग्रे नान्यद् यत् सदसत् परम्।  पश्चादहं यदेतच्च योऽवशिष्येत सोऽस्म्यहम् ॥(१) भावार्थ:- श्री भगवान कहते हैं - सृष्टि के आरम्भ होने से पहले केवल मैं ही था, सत्य भी मैं था और असत्य भी मैं था, मेरे अतिरिक्त अन्य कुछ भी नहीं था। सृष्टि का अन्त होने के बाद भी केवल मैं ही रहता हूँ, यह चर-अचर सृष्टि स्वरूप केवल मैं हूँ और जो कुछ इस सृष्टि में दिव्य रूप से स्थिति है वह भी मैं हूँ, प्रलय होने के बाद जो कुछ बचा रहता है वह भी मै ही होता हूँ।(१) ऋतेऽर्थं यत् प्रतीयेत न प्रतीयेत चात्मनि।  तद्विद्यादात्मनो मायां यथाऽऽभासो यथा तमः ॥(२) भावार्थ:- मूल तत्त्व आत्मा जो कि दिखलाई नहीं देती है, इसके अलावा सत्य जैसा जो कुछ भी प्रतीत देता है वह सभी माया है, आत्मा के अतिरिक्त जिसका भी आभास होता है वह अन्धकार और परछांई के समान मिथ्या है।(२) यथा महान्ति भूतानि भूतेषूच्चावचेष्वनु।  प्रविष्टान्यप्रविष्टानि तथा तेषु न तेष्वहम्॥(३) भावार्थ:- जिसप्रकार पंच महाभूत (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) संसार की छोटी या बड़ी सभी वस्तुओं में स्थित होते हुए भी उनसे अलग...

॥ नवरत्नं ॥

  चिन्ता कापि न कार्या निवेदितात्मभिः कदापीति। भगवानपि पुष्टिस्थो न करिष्यति लौकिकीं च गतिम्॥(१) भावार्थ:- किसी भी प्रकार की चिंता न करते हुए पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में स्वयं को समर्पित कर देना चाहिये और विश्वास रखना चाहिये कि भगवान अपनी भक्ति और सांसारिक व्यवहार दोनों की सदैव रक्षा करेंगे।(१) निवेदनं तु स्मर्तव्यं सर्वथा ताह्शैर्जनैः। सर्वेश्चरश्च सर्वात्मा निजेच्छातः करिष्यति॥(२) भावार्थ:- सदैव समर्पण की भावना में स्थित रहकर भगवान का स्मरण करना चाहिये और यही समझना चाहिये कि सभी के आत्म-स्वरूप भगवान अपनी इच्छा के अनुसार ही सब कुछ करेंगे।(२) सर्वेषां प्रभु संबंधो न प्रत्येकमिति स्थितिः। अतोsन्यविनियोगेsपि चिन्ता का स्वस्य सोsपिचेत्॥(३) भावार्थ:- भगवान के साथ सभी सम्पूर्ण जगत का संबन्ध है लेकिन हर कोई भगवान की भक्ति में निरन्तर स्थिर नहीं रहता है, अतः अन्य किसी को भगवान की भक्ति में स्थिर न देखकर चिंतित नहीं होना चाहिये क्योंकि उनको भगवान स्वयं ही देख रहें हैं।(३) अज्ञानादथ वा ज्ञानात् कृतमात्मनिवेदनम्। यैः कृष्णसात्कृतप्राणैस्-तेषां का परिवेदना॥(४) ...

॥ पञ्चपद्यानि ॥

  श्रीकृष्णरसविक्षिप्त-मानसा रतिवर्जिताः। अनिर्वृतालोकवेदे ते मुख्याः श्रवणोत्सुकाः॥(१) भावार्थ:- भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूर्ण मन से लीन रहने वाले, अन्य आकर्षणों से विरक्त रहने वाले, लौकिक और पारलौकिक चर्चाओं से दूर रहने वाले, श्रवण की इच्छा रखने वाले श्रोताओं में प्रमुख हैं।(१) विक्लिन्नमनसो ये तु भगवत्स्मृतिविह्वलाः। अर्थेकनिष्ठास्ते चापि मध्यमाः श्रवणोत्सुकाः॥(२) भावार्थ:- भगवान श्रीकृष्ण को आंशिक रूप से याद करने वाले,  उनके स्मरण में भाव-विभोर होने वाले और किसी प्रयोजन (मोक्ष आदि) के लिए भक्ति करने वाले, श्रवण की इच्छा रखने वाले श्रोताओं में मध्यम कहे गए हैं।(२) निःसंदिग्धं कृष्णतत्त्वं सर्वभावेन ये विदुः। ते त्वावेशात्तु विकला निरोधाद्वा न चान्यथा॥(३) भावार्थ:- जो बिना किसी संशय के भगवान श्रीकृष्ण को सब प्रकार से तत्त्वतः जानते हैं, जो तत्त्व के आवेश और निरोध से विकल हो जाते हैं पर अन्य प्रकार से नहीं।(३) पूर्णभावेन पूर्णाथाः कदाचित् तु सर्वदा। अन्यासक्तास्तु ये केचिदधमाः परिकीर्तिताः॥(४) भावार्थ:- जो कभी-कभी ही पूर्ण भाव से भगवान श्रीकृष्ण ...